नवीन चौहान.
पत्नी को तीन तलाक देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाडी गेट के नेतृत्व में अभियुक्त नदीम पुत्र यासीन नि0 गली न0 23/2 लक्खीपुरा निकट जामिया चौक थाना लिसाडी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया है। नदीम मु0अ0सं0 640/21 धारा 498 ए/323 भादवि व 3/4 दहेज अधि0 व 3/4 एम एम एक्ट का अभियुक्त है।
पुलिस ने 26.01.2022 को समय 21.40 बजे उसके मकान से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 सूरजपाल सिंह, हे0का0 अजय कुमार, हे0का0 लेखराज सिंह थाना लिसाडी गेट शामिल रहे।