मदन कौशिक उप मुख्यमंत्री बन जाए तो संगठन में ही हो जाएगा उनका विरोध




नवीन चौहान
प्रदेश में पहाड़ और मैदानवाद बड़े स्तर पर है। यदि मदन कौशिक उप मुख्यमंत्री बन जाने के लिए चुन लिए जाए तो उनका संगठन स्तर पर बड़ा विरोध होगा। यह मुदद्दा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान ने हरिद्वार में पत्रकार वार्ता करते हुए उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो तरह की विचारधारा है। जिसमें दो वाद पनपे हुए है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते हुए मैदान में उतर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश में समाजवाद है और इसे आगे बढ़ाएंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान दुर्गेश प्रताप ने सपा में वापसी की। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य बनाया गया। इस दौरान लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें युवा के फ्रंट संगठनों के प्रदेश प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख महासचिव सौएब खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय, जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, डा राजेंद्र पाराशर, लव दत्ता, श्रवण शंखधर, महंत शुभम गिरी, सोन प्रधान, हाजी शहजाद, अनीस राजा, इदुल खान, हाजी गुलसन्नवर आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *