योगेश शर्मा
भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी चौहान को सलेमपुर क्षेत्र की जनता की ओर से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। मीनाक्षी की सादगी, सरलता और योग्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वही रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का सीधा लाभ भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी को हो रहा है। विधायक आदेश चौहान क्षेत्र में धुआंधार प्रचार कर मीनाक्षी के चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर वोट देने की अपील कर रहे है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के वार्ड नंबर पांच सलेमपुर महदूद दो से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी चौहान चुनाव मैदान में है। उनके पति चमन चौहान समाजसेवी और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। वही रानीपुर विधायक आदेश चौहान के बेहद करीबी है। इसी के चलते भाजपा ने चमन चौहान की पत्नी को चुनाव में उतारा है। मीनाक्षी शिक्षित होने के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में विकासपरक सोच रखती है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए ही चुनाव मैदान में मोर्चा संभाला। जहां क्षेत्र की जनता ने उनको सराहा है। विधायक आदेश चौहान ने चुनाव की कमान खुद संभाली हुई है। मीनाक्षी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसभा संबोधित कर रहे है। आदेश चौहान ने बताया कि भाजपा इस सीट पर भारी अच्छे मतों से जीत दर्ज करेगी। भाजपा विकास करना जानती है। इसीलिए जनता भी भाजपा को ही पसंद करती है। मीनाक्षी चौहान एक योग्य प्रत्याशी हैै और ग्रामीण क्षेत्र का विकास अच्छे तरीके से करायेगी।