विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर जनपद के थाना जसपुर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जसपुर पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद स्तर पर बढ़ते नशे की रोकथाम एवं इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ये गिरफ्तारी की गईं
जसपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए जसपुर क्षेत्रान्तर्गत इण्डेन गैस गोदाम के आगे मंडुवाखेड़ा को जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास जसपुर से अभियुक्तगण सलीम उर्फ सोनू पुत्र शरीफ अहमद निवासी वार्ड नं0 09 मौ0 पट्टी चौहान थाना जसपुर के कब्जे से 1.39 ग्राम अवैध स्मैक, आमिर पुत्र मौ० यामीन निवासी निवासी वार्ड नं0 19 चाँद मस्जिद के सामने मौ0 नई बस्ती थाना जसपुर के कब्जे से 1.47 ग्राम स्मैक, मौ0 साकिब पुत्र रईस अहमद निवासी चाँद मस्जिद वार्ड नं0 12 नई बस्ती थाना जसपुर के कब्जे से 1.36 ग्राम अवैध स्मैक तीनों के कब्जे से कुल 4.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नं0 160/22 धारा 8/21/27 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। अभिगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। जनपद में नशे के खिलाफ अभियान सघनता से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक नशे के कई सौदागारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।