न्यूज 127. मेरठ।
राजकीय निर्माण निगम का एक जेई एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। जेई ने ठेकेदार से रिश्वत में एक लाख की डिमांड की थी। इस प्रकरण में जेई का ड्राइवर भी हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने राजकीय निर्माण निगम के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र कुमार को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जेई ने बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें जेई का ड्राइवर भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र राजकीय निर्माण निगम में ठेकेदारी करते हैं। लंबे समय से उनका पेमेंट विभाग में अटका हुआ है। उन्होंने विभाग में काफी प्रयास किया लेकिन भुगतान नहीं हो पाया। संपर्क किया तो पता चला की विभाग के जेई के द्वारा यह पेमेंट रूकवाया जा रहा है। सत्येंद्र ने जेई योगेंद्र कुमार से संपर्क किया तो योगेंद्र ने बिल पास कराने की एवज में एक लाख रुपए की मांग कर दी।




