अनैतिक देह व्यापार में लिप्त मासूम को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार




नवीन चौहान.
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के मामले में केस दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के मुताबिक उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर/ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दृष्टिगत एक वारंटी मासूम को आज दिनांक 24/02/ 2022 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मासूम पुत्र रूस्तम अली गाडोवाली थाना पथरी का रहने वाला है।

उसके खिलाफ वाद संख्या 24/20धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम पंजीकृत है। आरोपी को​ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महिपाल सैनी, कांस्टेबल भरत, कांस्टेबल सत्यवीर शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *