नवीन चौहान
जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देशों पर कार्य कर रही जिला प्रशासन की टीम कुंभ पर्व के पहले शाही स्नान के दिन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। जिलाधिकारी सी रविशंकर खुद बारीकी से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को निर्देशित करते दिखाई दिए। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मोर्चा संभाले रहे।
बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर कुंभ 2021 का पहला शाही स्नान सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। किसी प्रकार की कोई अप्रिय सूचना की जानकारी नहीं मिली। स्थानीय नागारिकों को लेकर हुई कुछ अव्यवस्थाओं को जिलाधिकारी ने दुरूस्त करने की बात जरूर की है।
कुंभ पर्व की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन ने शाही स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की थी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने तमाम विभागों को सक्रिय करते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। मेला क्षेत्र को सेक्टर मे विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए जिम्मेदारी तय की गई। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था की गई। लेकिन एकाएक श्रद्धालुओं की भीड़ ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की तैयारियों की परीक्षा ली। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शाही स्नान को लेकर की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ कमियां रह गई है। उनको दूर कर लिया जायेगा। मीडिया के पास को लेकर जो दिक्कत आई है। उसको भी व्यवस्थित किया जायेगा।
- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने जताया आभार
- मल मास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, गूंजेंगी शहनाई
- पुरुषोत्तम मास समाप्ति के दिन सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा असर
- सोशल मीडिया टेलीग्राम पर केंद्र सरकार ने लगायी अस्थायी रोक
- प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की नृशंस हत्या



