लालढांग कांग्रेस की कमान तेग सिंह पोखरियाल के हाथ, बढ़ाएंगे जनाधार




जोगेंद्र मावी
कांग्रेस ने लालढांग की कमान तेग सिंह पोखरियाल को सौंपी है। उनकी पर्वतीय मूल निवासियों पर अच्छी पकड़ है। उनकी नियुक्ति से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। नियुक्ति करने पर लालढांग में उनका भव्य स्वागत किया।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल व पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व लालढांग के समस्त कांग्रेसजनों की सहमति से तेग सिंह पोखरियाल को हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने लालढांग कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करते हुए आशा जताई कि तेग सिंह संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ सभी वर्ग के लिए नीतियां बनाई, लेकिन अब भाजपा की केंद्र सरकार किसान, मजदूरों का शोषण करने में लगी हुई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव गुरजीत सिंह लहरी ने कहा कि तेग सिंह पोखरियाल के नियुक्त होने से कांग्रेस मजबूत होकर उभरेंगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को बढ़ाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रति युवाओं के साथ सभी वर्ग का रूझान बढ़ने लगा है और 2022 में सत्ता में कांग्रेस की सरकार आएगी। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान शमशेर भड़ाना, शैलेंद्र पाठक, जब्बर सिंह बिष्ट, भगवान सिंह उत्तराखंडी, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र रावत, हरीश पंवार, पूर्व प्रधान नंदराम, शमशेर कसाना, संदीप रावत, राहुल नेगी, बशीर, सोनू चैहान, हनीफ चैहान, गुलाब सिंह प्रधान, राहुल पोखरियाल, राजू सैनी, प्रशांत सैनी, विनोद गुंसाई आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *