नवीन चौहान
हरिद्वार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब नए आदेशों के अनुसार 6 मई की सुबह पांच बजे तक कोविड कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं की दुकान खुलने का वक्त 12 बजे तक है।
बतादें हरिद्वार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में भी जगह की कमी होने लगी है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कोविड कर्फ्यू भी लागू किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग अभी भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन भी कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सख्ती बरत रहा है। बिना वजह घर से बाहर घूमने वालों के पुलिस चालान कर रही है। मॉस्क न लगाने वालों के भी चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना को हराने में अपना सहयोग दे। घर पर ही रहें ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में लगी आग से मचा हड़कंप
- सड़कों पर अतिक्रमण, फुटपाथ और डिवाइडर पर लगे बोर्ड बन रहे हादसों का कारण
- तमिलनाडु से उत्तराखंड पहुंची भगवान मुरुगन की दिव्य प्रतिमा, कार्तिक स्वामी मंदिर में भेंट कर बना आध्यात्मिक सेतु
- खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर होटल संचालक पर 1 लाख का अर्थदंड
- वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन– प्रेरणा सैनी



