पंजाब में 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन




नवीन चौहान
पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए राज्य में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए कहा है।

पंजाब में कर्फ्यू या लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पंजाब सरकार के इस निर्णय के बाद ऐसे में लोगों को अब 20 दिन और घरों में ही रहना होगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मित से यह फैसला लिया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन अभी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि इसे खोल दिया गया तो संक्रमण ज्यादा फैलेगा और इससे संकट बढ़ सकता है।

यह भी पढ़िए—  uttarakhand पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लघंन करने वाले से वसूले करीब 64 लाख

साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में कर्फ्यू लगने से एक अच्छी बात भी हुई। प्रदेश में नशे की तस्करी करने वालों की चेन टूट गई। इससे हम खुश हैं और इस दिशा में आगे काम किया जाएगा। इसके लिए एक टास्क फोर्स लगा दी गई है, जो रणनीति बना रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *