महेंद्र भट्ट का दूसरी बार प्रदेश भाजपा का कप्तान बनना तय




Listen to this article

न्यूज 127.
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन प्रक्रिया की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक नामांकन महेंद्र भट्ट का मिला। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एकमात्र आवेदन मिलने से अब उनका ही दूसरी बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। उनके अध्यक्ष बनने की केवल औपचारिकताएं शेष रह गई हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद एवं वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ कल्पना सैनी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, विधायकगण और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान महेंद्र भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली संगठनात्मक परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैंने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेरे जीवन के इस क्षण को विशेष आत्मीयता और ऊर्जा प्रदान की।