मनोज सिंघल और मुकेश भार्गव को प्रदेश व्यापार मंडल के सरंक्षक पद से हटाया




नवीन चौहान
प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने अनुशासनहीनता के चलते मनोज सिंघल और मुकेश भार्गव को संरक्षक पद से हटा दिया है। पूर्व राज्यमंत्री (गंगा प्राधिकरण) अशोक त्रिपाठी, भागवतचर्य करूँनेश मिश्र व अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा वरिष्ठ महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ को संरक्षक बनाया गया है।
इस संबंध में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा अनुशासनहीनता किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार से मांग की गई कि चारधाम यात्रा खोली जानी चाहिए। सरकार नियमों का पालन कराते हुए चारधाम यात्रा शुरू कराए और बाज़ारों को भी पूर्ण तरीके से खोले जाने की अनुमति दे। व्यापारियों के लिए सरकार से तत्काल आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा कहा गया कि सरकार व्यापारियों के बिजली पानी का बिल व स्कूल फ़ीस माफ़ भी माफ कराये।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक अशोक त्रिपाठी व श्रीकांत ने कहा की व्यापारी की हालत ठीक नहीं है और निरन्तर प्रदेश व्यापार मण्डल व्यापारी हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। अब सरकार को व्यापारी की पीड़ा समझ कर सहायता करनी चाहिए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक करूँनेश मिश्र व अनुशासन समिति अध्यक्ष सुदिश सोतरिय ने कहा व्यापारी के लिए तत्काल आर्थिक पैकेज जारी किया जाना चाहिए व्यापारी पुरी तरह टूट गया है

बैठक में मुख्यरूप से महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सचिव दीपक गोनियल व कोषाध्यक्ष हिमांशु राजपूत आदि उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *