मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रियों को ये मिले विभाग




नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास बीस विभाग रखे हैं। जानिए किसके पास कौन सा विभाग—

मुख्यमंत्री
गोपन कार्मिक, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन सतर्कता, ग्रह, कारागार, नागरिक सुरक्षा होमगार्ड और सैनिक कल्याण, फाइनेंस, वाणिज्य कर, निबंध राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीक शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना लोक निर्माण, आबकारी,
नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, उर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, औद्योगिक विकास, खनन।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत
वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष और आयुष शिक्षा।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य
परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे
विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत
संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शहरी विकास आवास सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल
पेयजल, वर्षा जल संग्रह, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।

राज्यमंत्री— रेखा आर्य
महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, मत्स्य विकास।

राज्यमंत्री— धन सिंह रावत
सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल।

राज्यमंत्री— स्वामी यतीश्वरानंद
भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *