विधायक कैलाश गहतोरी बोले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी लड़े चंपावत से चुनाव मैं बकरी चराऊंगा





नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर विधायक कैलाश गहतोरी ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। वह संगठन के सच्चे सिपाही है। उन्होंने कहा कि वह तो बकरी चरा लेंगे। लेकिन पुष्कर सिंह धामी यहां से चुनाव लड़ेंगे तो वह अच्छे मतों से जीत जायेंगे और यहां का सर्वागीण विकास होगा। क्षेत्र की जनता से किए उनके सभी वायदे भी पूर हो जायेंगे।
बताते चले कि चंपावत विधायक कैलाश गहतोरी बेहद ही सरल स्वभाव के इंसान है। उनकी सादगी और सरलता से क्षेत्र की जनता भी बहुत प्रभावित है। लेकिन बात करें विधानसभा चुनाव की तो उनको भी भीतरघाट का सामना करना पड़ा था।
विधायक कैलाश गहतोरी ने न्यूज127 से बात करते हुए बताया कि जब मुख्यमंत्री खुद चुनाव लड़ेगे तो किसी प्रकार का भीतरघात नही होगा। वह एकतरफा जीत हासिल कर पायेंगे। विधायकी छोड़ने के बाद उसके राजनैतिक भविष्य के बारे में पूछा गया तो बड़े ही हास्य अंदाज में उन्होंने कहा कि बकरी खरीदूंगा। बकरी चराकर जीवन यापन करूंगा। क्षेत्र का विकास ही उनका मकसद है। यहां के हालत सुधर जायेंगे। सत्ता की सियायत तो सभी करते है। लेकिन जनता की सेवा करना ही उनकी सोच है। क्षेत्रहित की बात करके अपनी विधायकी छोड़कर युवा पीढ़ी के एक मिशाल पेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि कड़े संघर्षो के बाद इस बार चुनाव में 5500 वोटों से जीत हासिल की है। यहां पर कुल वोटर एक लाख 4 हजार वोटर है। जबकि 63000 वोट उनको मिले। उन्होंने कहा कि धामी जी से कल मुलाकात नही हो पाई। वह संगठन के किसी कार्य में व्यस्त थे। हालांकि चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री जी से वार्ता नही हो पाई है। जल्द ही वह घोषणा करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *