modi, amit saha और भाजपा के कई स्टार प्रचारक आयेंगे उत्तराखंड




नवीन चौहान
भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की रूद्रपुर में जनसभा के बाद भाजपाईयों में जबरर्दस्त उत्साह और जोश हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। जनता की ओर से भी पूरा जनसमर्थन मिल रहा है। जबकि अन्य पाटियां चुनाव प्रचार में पिछड़ी हुई है।
चुनाव संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से सभी प्रकार का फीडबैक लिया गया है। कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाने वाला काम और हमारी उपलब्धियों को लेकर जो जनसंपर्क हुआ है। उससे पार्टी का जनसमर्थन बहुत बढ़ा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव प्रचार में जुटे है। उन्होंने अभी तक 25 से अधिक सभाओं को संबोधित किया है। संभावना है कि इस चुनाव में 50 से अधिक सभाएं करेंगे। जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य सभी नेता सभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा 2014 के इतिहास को दोहरायेंगी और पांचों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगी। पत्रकारों ने जब निशंक के पांच साल के कार्यकाल को लेकर सवाल पूछा तो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल बड़ी चतुराई दिखाते हुए सवाल का जवाब निशंक जी से पूछने की बात कहकर पीछा छुड़ा गए। वही जब पत्रकारों ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक चैंपियन के विवाद को लेकर पार्टी के नुकसान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि दोनों के विवाद से पार्टी को नुकसान होगा। पार्टी के आंतरिक प्रबंधन से इस विवाद को सुलटा लिया जायेगा। वही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को भी गिनाया। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, गढवाल मंडल के निदेशक रोहित साहू, ओबीसी मोर्चा से सुशांत पाल, पूर्व पार्षद सुनील प्रजापति, लव शर्मा, विकास तिवारी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि एक अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार लोकसभाएं करेंगे। 3 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तरकाशी में जनसभा करेंगे। 5 अप्रैल को पीएम मोदी देहरादून में जनसभा करेंगे। 6 और 7 अप्रैल को शहनवाज और मुख्तार अब्बास नकवी की चार-चार जनसभाएं होगी। 4 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ काशीपुर और रूड़की में, 8 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हल्द्वानी में और स्मृति ईरानी चार लोकसभाओं में जनसभाएं करेंगी। अन्य नेताओं के कार्यक्रम मिलने की संभावना है।
चुनाव संचालन समिति की बैठक
नरेश बंसल बोले आज हरिद्वार में चुनाव संचालन समिति की बैठक थी। सांयकाल में टिहरी लोकसभा सीट की चुनाव संचालन समिति की बैठक देहरादून में की जायेगी। 1 अप्रैल को उत्तरकाशी और पौड़ी की चुनाव संचालन समिति की बैठक में जाना होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *