न्यूज 127.
औली में क्रिसमस से एक दिन पहले जमकर बर्फबारी होने से पर्वतीय क्षेत्र गुलजार हो गया। चारों ओर बर्फ की चादर दिखायी दी। बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। यहां सोमवार देर रात से बर्फबारी शुरू हुई, जिसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए।
![](https://www.news127.com/wp-content/uploads/2024/12/aoli2.jpg)
जानकारी के अनुसार औली में सुबह करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। बर्फबारी के बाद पूरा शहर बर्फ से ढका दिखायी दे रहा है। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते नजर आए। कारोबारियों का भी मानना है कि बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
![](https://www.news127.com/wp-content/uploads/2024/12/aoli1.jpg)