नवीन चौहान.
हरिद्वार कुंभ मेला समाप्त होते ही शासन ने हरिद्वार में तैनात तीन पीसीएस अफसरों समेत सात अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं। हरिद्वार में तैनात हरवीर सिंह को सचिव हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण हटाकर सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
हरिद्वार में तैनात अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला ललित नारायण मिश्र को हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। हरिद्वार में ही तैनात अपर मेलाधिकारी कुंभ रामजी शरण शर्मा को महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून में तैनात पीसीएस प्रकाश चंद्र दुमका का भी तबादला किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त देहरादून वीर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया है। अवधेश कुमार सिंह से महाप्रबंधक गढ़वाल विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। पीसीएस गिरीश चंद्र गुणवन्त को सचिव मूसरी देहरादून विकास प्राधिकरण से हटाकर अपर जिलाधिकारी वित्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
- समरसता संकल्प अभियान: कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए असीम अरुण
- महिला दरोगा ने किया खाकी को शर्मसार, सोशल मीडिया पर शेयर की आपत्तिजनक रील
- खराब मौसम के चलते देहरादून में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल
- गौरव त्यागी हत्याकांड में DIG ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ बैठायी विभागीय जांच
- रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहनों को दी बड़ी सौगात







