नारी शक्ति वंदन विधेयक’ संसद में पेश हुआ




नवीन चौहान.
नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पेश किया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसे संसद के सामने पेश किया। विधेयक के पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर संसद में बिल पास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह अपनी खुशियों का इजहार किया।

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि अब जरूरत थी कि नई संसद के साथ एक नई शुरुआत हो और जो चीज अटकी हुई है उसको आगे लाया जाए। बहुत अच्छी बात है कि महिला आरक्षण बिल की शुरुआत की गई है। इससे महिलाओं को अधिकार मिलेगा, महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और देश के उत्थान में उनकी भागीदारी होगी।

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बिल आया अच्छी बात है, लेकिन इसमें कुछ और करने की जरूरत थी, महिलाओं के आरक्षण के तहत SC, ST का आरक्षण तो ठीक है लेकिन अन्य OBC समुदाय भी आरक्षण का इंतजार कर रहा है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ओबीसी के लिए क्या करने जा रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *