पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या




Listen to this article

नवीन चौहान.
पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर की है। बताया जा रहा है कि जौनपुर की शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद गांव का रहने वाला था। वह क्षेत्र में हो रही गो तस्करी और भूमाफियाओं के खिलाफ खबर लिखता था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसे गोली मारी गई।

घटना की सूचना मिल ने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है।

सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार होने के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी थे। वह सुबह अपने घर से बाइक से निकले थे। इसी दौरान सुबह नौ बजे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोका और ताबड़तोड़ गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल आशुतोष को उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह व अन्य भाजपा नेता पहुंच गए। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। इस बाबत सीओ अजीत सिंह चौहान मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *