नवीन चौहान
देवभूमि हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा रहे है। हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट है। डॉ ऋषभ दीक्षित ने बताया कि देवभूमि हॉस्पिटल के कोविड केयर सेंटर में प्रतिदिन तीन से पांच भर्ती मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे है। हॉस्पिटल में 25 बेड की व्यवस्था है। पांच आईसीयू तीन एचडीयू बेड है। पांच प्राइवेट रूम है। जनरल बेड में आक्सीजन की व्यवस्था है। चिकित्सक, सफाइकर्मी, नर्स सभी मनोभाव से सेवा कर रहे है।
कोरोना एक महामारी है। इसकी कोई दवाई नही है। लेकिन सकारात्मक सोच मरीज को मानसिक रूप से मजबूत करती है। डॉ ऋषभ ने बताया कि कोरोना के मरीजों को लापरवाही नही बरतनी है। लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। चिकित्सक का प्रोफेशन खुद ही चुनौतीपूर्ण है। लेकिन महामारी के वक्त में चिकित्सक का नैतिक दायित्व ज्यादा है। अस्पताल में भर्ती मरीज ऋषभ ने बताया कि कोरोना के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती हुआ। अस्पताल में मेरी देखभाल हुई। चिकित्सकों का सहयोग रहा तो वह बिलकुल स्वस्थ हैै। उन्होंने बताया कि घबराने की कोई जरूरत नही है। डबल मास्क लगाकर रखे। कोरोना संक्रमण से खुद को बचाकर रखे। मास्क सेनेटाइजेशन करते रहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करिए। बताते चले कि देवभूमि हॉस्पिटल कोरोना मरीजों की बेहतर तरीके से देखभाल कर रहा है। हॉस्पिटल में साफ सफाई और चिकित्सा सुविधा अच्छी है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप ही मरीजों से बिल लिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को घबराने की कोई जरूरत नही है। अगर आपको कोई कोरोना के लक्षण दिखाई देते है तो देवभूमि हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ सुशील शर्मा से फोन पर बात कर सकते है। उनका मोबाइल नंबर 9837906777 है। उनकी सेवाएं आपको समर्पित है।