अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार




नवीन चौहान.
अवैध तमंचे से हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 4 मई को मंजूर हसन पुत्र पीरु हसन नि0 सिकन्दरपुर थाना जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि गाँव सिकन्दरपुर के सहजान, नफिस पुत्रगण अबरार, जुबैर पुत्र मुर्सलीन उर्फ लोधा, आसिफ पुत्र असलम व अफजाल उर्फ टूरी पुत्र इकबाल समस्त निवासी गण ग्राम सिकन्दरपुर भैसवाल थाना भगवानपुर हरिद्वार द्वारा अवैध हथियार लहराते हुए फायरिंग कि थी, जिससे गाँव के लोगों में भय उत्पन्न हो गया है।

तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 378/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। जिसके पश्चात अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया तथा घटनास्थल से सीसीटीवी फुटैज संकलन किया गया जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई।

परिणाम स्वरुप दिनांक 04.05.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सैनी धर्मकांटे के सामने गागलहेडी रोड भगवानपुर से अभि0गण शहजान पुत्र अबरार व नफीस पुत्र अबरार नि0गण सिकन्दरपुर भैंसवाल हरिद्वार को एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

नाम पता गिरफ्तार अभि0गण–

  1. शहजान पुत्र अबरार निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैसवाल थाना भगवानपुर हरिद्वार
  2. नफीस पुत्र अबरार निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैसवाल थाना भगवानपुर हरिद्वार

पुलिस टीम का विवरणः-

अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर

उ0नि0 आशीष शर्मा (प्रभारी चौकी कालीनदी) थाना भगवानपुर

का0 800 गीतम सिंह थाना भगवानपुर

का0 364 ललित यादव थाना भगवानपुर

का0 955 सुधीर चौधरी थाना भगवानपुर

का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *