पेशकार सस्पेंड और दरोगा लाईन हाजिर, उत्तराखण्ड ममला








Listen to this article

सोनी चौहान
हाईकोर्ट के न्यायधीश के स्कॉर्ट में लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी ने एक दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा खटीमा के पेशकार पर विभागीय जांच के बाद सस्पेंड कर दिया है। ममला उत्तराखण्ड के बाजपुर थाने का है।
वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले के दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बाजपुर थाने में तैनात दरोगा मदन मोहन जोशी और सिपाही दिनेश राणा को लाइन हाजिर कर दिया है। 19 फरवरी को न्यायाधीश को बाजपुर से होते हुए नैनीताल पहुंचना था। बाजपुर थाने से मदन मोहन जोशी और चालक दिनेश राणा को उनकी स्कॉर्ट में शामिल किया गया था। लेकिन बाजपुर थाने से न्यायाधीश के वाहन को किसी ने भी स्कॉर्ट नहीं किया। जैसे ही मामला एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के संज्ञान में आया तो एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही करने के मामले में दरोगा मदन मोहन जोशी और सिपाही दिनेश राणा को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा खटीमा तैनात सीओ पेशकार एएसआई गोपाल राम को सस्पेंड कर दिया है।