भाजयुमो में जिलाध्यक्ष पद के लिए खींचतान, तीन प्रबल दावेदार




नवीन चौहान
भाजयुमो की जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष पद पर कई दावेदार अपनी पैरवी मजबूती के साथ कर रहे हैं। तत्कालीन जिलाध्यक्ष सागर गोयल, महामंत्री सचिन गुर्जर, पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया लाइन में है। हालांकि सागर गोयल अपने पूरे कार्यकाल विवादों में रहे हैं। अब देखना है कि दिपावली पर जिलाध्यक्ष का ताज पहनकर कौन मनाएगा।


भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हो गई हैं। अब प्रदेश के साथ जनपदों की भाजयुमो की कार्यकारिणी पर नजर टिकी हुई है। हालांकि यह कार्यकारिणी फरवरी महीने में बननी थी। लेकिन बाद में लॉकडाउन लगने से स्थगित हो गई। अब भाजयुमो की कार्यकारिणी की दीपावली से पहले घोषणा हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।

संभावित युवा नेताओं ने अपनी सिफारिश लगाकर मोर्चा तैयार किया हुआ है। हरिद्वार में कई युवा नेताओं के नामों की चर्चा सामने आ रही है। हालांकि हरिद्वार में जिला कार्यकारिणी के तत्कालीन पदाधिकारी ही जुगत लगा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष सागर गोयल की दोबारा से ताजपोशी हो सकती है।

इनके अलावा महामंत्री सचिन गुर्जर, पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया भी प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। दोनों की पकड़ पार्टी में मजबूत है। इनके अलावा महामंत्री नितिन चौहान भी संघ से जुड़े हुए हैं और पिछले सात महीने से संघ की सेवा करने में लगे हुए हैं। नितिन चौहान भी लाइन में है। इन्हीं के साथ जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर भी लाइन में है।

अब देखते है कि दिपावली का तोहफा किसे मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान की माने तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष की घोषणा हाईकमान करेगा।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *