राहुल व केजरीवाल हताश और निराश, कर रहे झूठ की राजनीति: महेंद्र नाथ पांडे




नवीन चौहान.
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल हताशा और निराशा के कारण केवल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। महेंद्र नाथ पांडे मंगलवार को रानीपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे।

विधानसभा रानीपुर में भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान के समर्थन में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने नवोदय नगर एवं विष्णु लोक में जनसभा की।

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि देश के अंदर विपक्ष के हाथ केवल निराशा उसी निराशा और हताशा के कारण वह झूठ की राजनीति कर रहे हैं। एक और अरविंद केजरीवाल हर कुछ मुफ्त देने की बात कर रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी भेल जैसे संयंत्रों को निजीकरण किए जाने का झूठ बोलकर वोट बटोरने की साजिश रच रहे हैं।

कहा कि भेल ने एथेनॉल पर काम कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, सेना के अंदर प्रयोग होने वाली बेहतरीन सुपर रैपिड गन का निर्माण का काम भेल संस्थान कर रहा है। भेल संस्थान हो या कोई भी सामरिक क्षेत्र किसी का भी निजीकरण करने कि कोई योजना भारत सरकार की नहीं है। भेल संस्थान भारत के नवरत्नों में शामिल है। भारत सरकार ने कभी नहीं कहा की भेल का निजीकरण हो रहा है।

कहा कि कांग्रेस के लोग सदन हो या सड़क झूठ की राजनीति करते हैं। आज देश के अंदर मोदी जी को इसीलिए पसंद किया जा रहा है क्योंकि वह जो वादा करते हैं उसको पूरे विश्वास के साथ पूरा भी करते हैं। आज भगवान श्री राम का मंदिर जिस प्रकार से देश के सामने बनकर तैयार हो रहा है, काशी विश्वनाथ का मंदिर परिसर बनकर तैयार हुआ है, उत्तराखंड के अंदर बाबा केदार का पुनरुद्धार का काम हुआ है। इन सब कामों के कारण देश की जनता मोदी जी को पसंद कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के साथ देश की जनता खड़ी है। इस बात की बौखलाहट विपक्ष स्वीकार नहीं कर पाए। जो लोग कभी राम को नहीं स्वीकारते थे, जो कश्मीर में अमन चैन नहीं चाहते थे, जो लोग मेक इन इंडिया को झूठ मानते हैं। ऐसे लोगों के साथ भारत कभी खड़ा नहीं हो सकता। आज आत्मनिर्भर हो रहा देश का युवा उनको बुरा लगने लगा। समृद्ध भारत की छवि उनको खराब लगने लगी है। स्वरोजगार करता हुआ युवा उनकी आंखों में खटक ने लगा है।

आश्चर्य की बात है कि सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी अपने बयानों के कारण एक मजाक का केंद्र बन गए हैं। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनकी यह हताशा यह निराशा निश्चित ही और विश्वसनीयता की श्रेणी में नहीं आती है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस प्रकार से गैरसैण में राजधानी की बात कर रहे हैं उनको यह नहीं पता गैरसेंण के अंदर हमने विधानसभा के सत्र किये हैं। यहां के निर्माण के लिए केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ने बजट जारी किया। अभी आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल और कहीं लोकलुभावन झूठी घोषणाएं करेंगे।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान व नगरपालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा ने कहा कि जिस नवोदय क्षेत्र एवं विष्णु लोक में हम आपके बीच में खड़े हैं कांग्रेस के लोग या अन्य दलों के लोग यह बताएं कि क्या उन्होंने आज तक एक बल्ब भी लगाया है। कोरोना के समय में जब जनता को जरूरत थी उस समय एक भी बार यहां आकर आपका हाल जाना। पिछले 10 सालों में या उससे पूर्व भी कांग्रेस के लोग इस पूरी विधानसभा में केवल और केवल जमीनों पर कब्जा करने के लिए ही अपनी राजनीति की दुकान चलाते रहे हैं।

इस अवसर पर सिंह पाल सिंह सैनी, गरिमा सिंह, बृजेश शर्मा, विपिन चौहान, नागेंद्र राणा, विपिन शर्मा, कैलाश भंडारी, मनोज शुक्ला, मन्नू रावत, रीता चमोली, विमला धौंडियाल, रेनू सूरी, रजनी वर्मा, नीता शर्मा आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *