कांग्रेस में संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, पूनम भगत को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, पढ़िए





जोगेंद्र मावी
कांग्रेस में हरिद्वार के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने घोषणा करते हुए प्रदेश महासचिव डाॅ संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी और पूनम भगत को बड़ी जिम्मेदारी दी है। डाॅ संजय पालीवाल को काशीपुर विधानसभा, प्रदीप चौधरी को लक्सर और पूनम भगत को भगवानपुर विधानसभा प्रभारी बनाया है।
देहरादून में प्रदेश कार्यालय में गढ़वाल मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, महानगर अध्यक्ष गण, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस को मजबूत कर मिशन 2022 को फतह करने को आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार की कमियां गिनाते हुए पदाधिकारियों को मैदान में उतरने को आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने विधानसभा प्रभारी मनोनित किए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष इन्द्रा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, उप नेता प्रतिपक्ष करण मेहरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा आदि शामिल हुए। हरिद्वार से प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रामयश सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *