नवीन चौहान
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि का परिवार शोकाकुल है। छोटे भाई राजेश जमदग्नि का 16 फरवरी 2020 को दिल की बीमारी के चलते निधन हो गया था। राजेश जमदग्नि बहुत ही अल्प आयु में परिवार को छोड़कर दुनिया से विदा हो गए। बेहद ही सौम्य स्वभाव के राजेश जमदग्नि विगत कुछ सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज जौलीग्रांट में चल रहा था।
बीते दिनों 16 फरवरी को उनको सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिवार के लोग उनको तत्काल जौलीग्रांट के लिए लेकर रवाना हुए। लेकिन अनहोनी को कौन टाल सकता था। राजेश भाई ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जिस किसी को भी राजेश जमदग्नि के निधन का पता चला वह शोक व्यक्त करने पहुंचा। राजेश भाई के निधन पर हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते है।
उनकी रस्म पगड़ी 27 फरवरी 2020 को 2 से 3 बजे के मध्य राधा कृष्ण धाम भूपतवाला हरिद्वार में आयोजित की जायेगी। शोकाकुल परिवार में ओमप्रकाश जमदग्नि, अभिनव जमदग्नि,राकेश जमदग्नि, विकास जमदग्नि, अभिषेक जमदग्नि, विशाल जमदग्नि व समस्त परिवार के सदस्य है।
न्यूज 127 राजेश भाई के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता है।