मेरठ।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के देहली गेट में सुबह स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से कारोबारी डीके जैन की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों ने कारोबारी डीके जैन और उनकी पत्नी को गोली मारने वाले हमलावारों की संख्या फिलहाल दो बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी की परतापुर में रबड़ के डम्बल बनाने की फैक्ट्री है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- कृषि प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में की समीक्षा बैठक, मृदा स्वास्थ्य और खेत बचाओ अभियान पर दिया जोर
- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में अखिल भारतीय किसान मेला एवं ‘कृषि कुम्भ’ का भव्य शुभारंभ, किसानों और वैज्ञानिकों के बीच हुआ संवाद
- डीएवी में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन एमयूएन का शानदार समापन, 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई कूटनीतिक प्रतिभा
- डिजिटल सुरक्षा और नैतिक मूल्यों के संदेश के साथ डीएवी स्कूल में शुरू हुआ साइबर हाइजीन एम.यू.एन. सम्मेलन
- बूथ की मजबूती से ही चुनावी जीत का रास्ता होगा प्रशस्त : त्रिवेंद्र सिंह रावत



