नवीन चौहान.
डीएस कॉलोनी नाले में अत्याधिक बारिश से आये पानी के बहाव में बहे व्यक्ति का शव रायपुर पुलिस व एसडीआरएफ ने दूधली से 4 किमी की दूरी पर नदी से किया बरामद, शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 25.7.2023 को रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र सुंदर लाल गोयल उर्फ मनमोहन लाल निवासी डीएस कॉलोनी देहरादून उम्र 32 वर्ष समय करीब 15.30 बजे अपने घर डीएस कॉलोनी आते समय घर के पास नाले में बनी पुलिया को क्रॉस करते हुए पैर फिसलने से नाले में बह गया था।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा दिनांक 25.07.2023 को घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर लगातार बहे व्यक्ति को घटनास्थल से डोईवाला तक नदी नालों में तलाश किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 26.7.2023 को समय करीब 14:00 बजे रायपुर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम बहे व्यक्ति को तलाश करते जैसे ही दुधली से लगभग 4 किलोमीटर आगे स्थान झडोद के पास नदी में पहुंची तो नदी में मृतक रोहित गोयल का शव बरामद हुआ। मौके पर ही मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त की गई। शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
बहे व्यक्ति के दो बच्चे हैं, वह प्रिंटिंग प्रेस मोहब्बेवाला में काम करता था। अपने बच्चों के साथ आईएसबीटी के पास किराए के मकान पर रहता है आज अपनी माता से मिलने डीएस कॉलोनी आ रहा था। सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। थाना रायपुर से आवश्यक पुलिस बल बुलाकर व एसडीआरएफ को मौके पर बुलाकर नाले में बहे व्यक्ति को तलाश किया जा रहा है बहे व्यक्ति को तलाश जारी है। मौके पर क्षेत्राधिकारी रायपुर, क्षेत्राधिकारी मसूरी, उप जिलाधिकारी सदर व अन्य अधिकारीगण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। रेस्क्यू टीम को ब्रीफ किया गया।

- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 165 स्वयंसेवकों ने शीतला माता और दक्ष मंदिर घाट पर चला वृहद स्वच्छता अभियान
- कुंभ मेले को मिलेगी हाईटेक निगरानी, नगर आयुक्त ने आईसीसीसी सेंटर का किया निरीक्षण
- कृषि प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में की समीक्षा बैठक, मृदा स्वास्थ्य और खेत बचाओ अभियान पर दिया जोर
- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में अखिल भारतीय किसान मेला एवं ‘कृषि कुम्भ’ का भव्य शुभारंभ, किसानों और वैज्ञानिकों के बीच हुआ संवाद
- डीएवी में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन एमयूएन का शानदार समापन, 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई कूटनीतिक प्रतिभा


