न्यूज 127.
देर रात झबरेडा में एक स्टेशनरी की दुकान में आग लगने से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
देर रात प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट (थाना मंगलौर) तत्काल लीडिंग फायरमैन गयूर अली के नेतृत्व में घटनास्थल लखनोता तिराहा थाना क्षेत्र झबरेडा पहुंची। जहां मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान दुकान में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका गया।
आग से उक्त दुकान स्टेशनरी एवं जनरल स्टोर में रखा सारा सामान जल गया है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान स्वामी संजय पुत्र तीरथ सिंह निवासी टिकोला कला थाना क्षेत्र मंगलौर मौके पर मौजूद था। दुकान स्वामी द्वारा आग से लगभग 4 लाख का अनुमानित नुकसान होना बताया गया है। आग सम्भवतः शार्ट सर्किट से लगी होनी प्रतीत होती है। चौकी लखनौता का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
घटनास्थल पर गई टीम में फायर यूनिट थाना मंगलौर लीडिंग फायरमैन गयूर अली, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन अमित वर्मा, फायरमैन देवेन्द्र सिंह भण्डारी मौजूद रहे।




