यहां का जवान और किसान देश सेवा में योगदान दे रहा है- योगी आदित्यनाथ




नवीन चौहान.
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने वेस्ट यूपी के लोगों का दिल जीता। कहा कि यहां का जवान और किसान देश सेवा में अपना योगदान दे रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। हमने ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका हौंसला बढ़ाया है। कहा कि वेस्ट यूपी ऊर्जा के लिए जाना जाता है। यहां के किसान और जवान देश सेवा में योगदान दे रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछली सरकारों के समय में विसंगति थी। आस्था पर चोट की जाती थी, बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ होता था। युवाओं के साथ भेदभाव किया जाता था। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जनता को जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए अपना पूरा सहयोग दिया है।

सलावा गांव में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके बनने से क्षेत्र का और अधिक विकास होगा। यहां के युवाओं को मौका मिलेगा। यहां तैयार हुए खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में भी अपना और अपने देश गांव का नाम रोशन करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *