चोरी की योजना बनाते तीन संदिग्ध गिरफ्तार








Listen to this article

न्यूज 127.
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रात्रि में संदिग्ध अवस्था में चोरी की योजना बनाते तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी में इस्तेमाल किये जाने के लिए 1 ब्लेड, 4 चाबी 1 प्लास, 1 पेचकश आदि सामान बरामद हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा रात्रि में चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर रात्रि के दौराने 03 संदिग्ध अभियुक्तों उत्सव तोमर पुत्र सुनील तोमर निवासी शाहपुर बडौली थाना बागपत उत्तर प्रदेश, उज्जवल धनकड़ पुत्र अजेन्द्र निवासी फैजपुर निशाना बागपत उत्तर प्रदेश व कुलदीप पुत्र प्रमोद कुमार निवासी शाहपुर बडौली थाना बडौली बागपत उत्तर प्रदेश को चोरी की योजना बनाते चोरी करने के उपकरणों के साथ दबोचा गया।

पुलिस टीम
1-प्रभारी चौकी रेल उप नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी
2-का0876अकित कवि
3-का01449 दीपक चौहान