नवीन चौहान.
हरिद्वार जनपद की रानीपुर सीट पर इस समय मुकाबला रौचक हो गया है। यहां सीधा मुकाबला भाजपा के आदेश चौहान और कांग्रेस के राजबीर चौहान के बीच है।
इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आदेश चौहान जहां अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाकर और प्रदेश सरकार के कामकाज के सहारे जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं वहीं कांग्रेस के राजबीर चौहान भाजपा सरकार की खामियों को गिनाते हुए अपने लिए वोट मांग रहे हैं।
क्षेत्र की जनता भी अपना रूख स्पष्ट नहीं कर रही है जिस कारण दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। हालांकि इस सीट के मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की ओर जाते दिख रहे हैं, जबकि भाजपा अपने परंपरागत वोट बैंक के सहारे ही चुनाव मैदान में दिख रही है।
इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान वर्तमान विधायक भी है, ऐसे में क्षेत्र के कुछ मतदाता बदलाव की बात भी कर रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार के कामकाज और क्षेत्र में कराए गए कामकाज की बदौलत भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी राजबीर चौहान इस बार आदेश चौहान को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। राजबीर चौहान का दावा है कि चौहान बिरादरी की अधिकतर वोट उनके साथ है, इसके अलावा क्षेत्र का मुस्लिम मतदाता, दलित और अन्य वर्ग की वोट भी उनके साथ हैं।
राजबीर चौहान का दावा है कि इस बार जनता बदलाव चाहती है, उन्होंने भाजपा विधायक के कार्यकाल को देख लिया है, जनता उनसे नाराज है, इसीलिए वह इस बार कांग्रेस के साथ हैं।