सत्य ही सनातन है, सनातन ही शिव है: श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज




सूरत के कर्म देव महादेव की भव्य शोभायात्रा का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया शुभारंभ, शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, लगाए जयकारे।

नवीन चौहान.
हरिद्वार। जरात की आध्यात्मिक नगरी सूरत में धूमधाम से निकली गई कर्म देव महादेव की भव्य शोभायात्रा का मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने संतों के साथ रुद्राभिषेक कर विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा की भोलेनाथ ही सत्य सनातन है और स्वयं भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सूरत में निकाली गई ऐतिहासिक कर्मदेव महादेव की शोभा यात्रा में नासिक के ढोल नगाड़े आकर्षक का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।

गुजरात शिक्षा मंत्री प्रफुलभाई पानशेरीया ने कर्मदेव महादेव की शोभायात्रा के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज सनातन के लिए कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।

शोभायात्रा की मुख्य आयोजन हितेश गिरी आजाद ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाराज श्री के आने से शोभायात्रा की शोभा बढ़ी है। श्रीमहंत ऐतिहासिक कार्य समाज के लिए कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उनका जीवन सदा सनातन धर्म की सेवा के लिए लगा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय सनातन परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, दिगंबर धनंजय गिरी आदि शोभा यात्रा में शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *