हरिद्वार के नाराज व्यापारियों को मनाने पहुंचे दो आईपीएस अफसर, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
हरिद्वार के नाराज व्यापारियों को मनाने के लिए कुंभ मेले में तैनात दो आईपीएस अफसर पहुंचे। आईपीएस नवनीत भुल्लर और आईपीएस मणिकांत मिश्रा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बातचीत की और सहयोग करने की अपील की। व्यापारियों ने अपनी तमाम शिकायतें और समस्याओं को रखा। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने कहा कि आगामी स्नान पर्व में व्यापारियों को कोई परेशानी नही होगी। यातायात प्लान के मुताबिक कार्य किया जायेगा। कोरोना संक्रमण काल के दृष्टिगत यातायात प्लान बनाया गया था। आपके जीवन की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसके बाद व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों की नाराजगी कम हुई और पुलिस को सहयोग करने का भरोसा दिया।


बताते चले कि कुंभ पर्व 2021 के दूसरे शाही स्नान पर्व में हरिद्वार के समस्त व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी होटल यात्री विहीन रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कारोबार बुरी तरह चौपट हो गया। जिसके बाद हरिद्वार के समस्त व्यापारियों ने मेला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नाराजगी व्यक्त की।

मेला आईजी संजय गुंज्याल ने नाराज व्यापारियों के सुझाव लेने के लिए की बैठक आयोजि की तो व्यापारियों ने बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने बैठक में जाने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद एक होटल में हरिद्वार के व्यापारी संगठनों ने बैठक आयोजित की और आईजी संजय गुंज्याल की बैठक में जाने और नही जाने को लेकर विचार विमर्श किया। इसी दौरान कुंभ मेले के दो आईपीएस अफसर ​मणिकांत मिश्रा और नवनीत भुल्लर व्यापारियों की बैठक के बीच पहुंचे और उनकी नाराजगी के कारण को समझने का प्रयास किया। भाजपा के संगठन महामंत्री और धर्मशाला प्रबंध समिति के पदाधिकारी विकास तिवारी ने व्यापारियों और पुलिस के बीच के मतभेद को दूर करने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों पुलिस अफसर व्यापारियों को मनाने में सफल रहे। बैठक में मिंटु पंजवानी, सुरेश गुलाटी, संजीव नैयर व तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संजीव नैयर ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं की निस्तारण हो गया है। जो भी समस्या थी अब दूर हो गई। चैक पोस्ट पर किसी व्यापारी को तकलीफ नही होगी। सुबह शाही स्नान से पूर्व सात बजे से पहले तक पैदल लोगों को नही रोका जायेगा। बाजार में आवाजाही बराबर रहेगी। शाम छह बजे भीमगोडा से लेकर शिवमूर्ति तक पुलिस को ब्रीफ किया जायेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *