गगन नामदेव
कुंभ पर्व 2021 के समापन के बाद से ही निरंजनी अखाड़े में कोरोना संक्रमण से संतों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। निरंजनी अखाड़े में कोरोना विस्फोट हो चुका है। कोरोना संक्रमित निरंजनी अखाड़े के दो संतों का शुक्रवार को निधन हो गया। संत अजय गिरी (55) का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वही दूसरे संत सोमनाथ (50) हरिद्वार के दूधाधारी बर्फानी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।
दोनों साधुओं के निधन के बाद निरंजनी अखाड़े में शोक की लहर है।
बतातें चले कि कोरोना संक्रमण से निरंजनी अखाड़े के चार संतों का पूर्व में निधन हो चुका है। शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े के 50 संतों का कोरोना सैंपल लिए गए है। अभी तक निरंजनी अखाड़े के महंत मनीष भारती, राकेश पुरी, प्रेमलता गिरि का निधन हो चुका है।