Udhamsingh nagar news: प्रतिबन्धित कछुए के मांस के साथ एक वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार




नवीन चौहान.
उधमसिंह नगर जनपद के थाना दिनेशपुर पुलिस ने एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 18 किलो प्रतिबंधित कछुए का मांस बरामद किया है। दिनेशपुर पुलिस द्वारा अब तक कुल 6 अभियोगों में 11 अभियुक्तों को 374 प्रतिबन्धित कछुओ के मांस सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा वन्य जीव तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनेशपुर पुलिस ने दिनांक 25.12.2023 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त दुर्गा इनक्लेव के पास टीन शेड की आड में कछुवा काट कर मांस की बिक्री कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संजय बाईन पुत्र स्व0 भवेन्द्र बाईन निवासी दुर्गापुर नम्बर 01 थाना दिनेशपुर है।

प्रतिबंधित कछुए के मांस की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना दिनेशपुर पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 232/2023 धारा 09/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 का अभियोग पंजीकृत किया गया। विगत कुछ समय में दिनेशपुर पुलिस द्वारा वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 6 अभियोगों में 11 अभियुक्तों को 374 प्रतिबन्धित कछुओ मांस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *