नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस महकमे के लिए एक बुरी खबर है। एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल अधिकारियों ने पहुंचना शुरू किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गसा है। देहरादून के थाना रायपुर की घटना है। 1997 बैंच के कांस्टेबल सुरेश कंसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अधिकारियों ने आत्महत्या के कारणों की जांच करने के आदेश दिए है।