डीएवी देहरादून के बच्चों की प्रभात फेरी में गुंजायमान हुआ वंदेमातरम, पूर्व सीएम ने किया स्वागत





नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव अभियान को डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी देहरादून के बच्चों ने सफल बनाया। स्कूली बच्चों ने पूरे मनोभाव और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर हर घर— तिरंगा अभियान को पूरा किया। प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी समाधिया के नेतृत्व में समस्त शिक्षक—शिक्षिकाओं व स्कूली स्टॉफ ने 15 अगस्त 2022 की सुबह डिफेंस कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभात फेरी निकालने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और फल वितरित किए।


15 अगस्त, 2022 की प्रातः डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी देहरादून के विद्यार्थियों, शिक्षक गणों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी समाधिया जी के साथ मिलकर पुनः डिफेंस कॉलोनी सोसायटी में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रभात फेरी निकालकर पूरी डिफेंस कॉलोनी सोसायटी को भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान— जय किसान के नारों से गुंजायमान करते हुए संपूर्ण वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया। जब यह प्रभात फेरी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के निवास स्थान पर पहुंची,तो सभी का उत्साह देखने लायक था। त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने सभी का मुक्त हृदय से स्वागत करते हुए मिठाई व फल का वितरण किया तथा स्वयं भी प्रभातफेरी में शामिल होकर सभी का उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य शालिनी समाधिया ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया है। उन्होंने कहा कि डीएवी स्कूल का मुख्य उददेश्य ही विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाकर राष्ट्र की सेवा में समर्पित करना है। श्रेष्ठ नागरिक ही अपने देश को विश्व पटल पर सर्वोपरि बना सकते है। स्कूल में शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान दिया जाता है। यही कारण है कि डीएवी स्कूल के छात्र विश्व स्तर पर भारत का नाम गौरवांवित कर रहे है। उन्होंने सभी शिक्षक—शिक्षिकाओं व स्टॉफ के मनोभाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *