महिला सशक्तिकरण के अभियान को सफल बनाने के लिए वर्चुअल बैठक




नवीन चौहान.
प्रदेश में चल रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला हेल्प लाइन डेस्क प्रभारी एसआई पूनम सिंह ने वर्चुअल बैठक कर जानकारी दी।

थाना बहादराबाद पर नियुक्त प्रभारी महिला हेल्प डेस्क महिला उप निरीक्षक पूनम सिंह द्वारा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के कुलपति प्रो0 दिनेश चंद्र शास्त्री, कुल सचिव गिरीश कुमार अवस्थी, संयोजक महिला प्रकोष्ठ डा0 श्वेता अवस्थी,सह संयोजक मीनाक्षी रावत व विश्व विद्यालय छात्र छात्राओं के साथ ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से जुड़कर बैठक की।

उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दिनांक 1 मार्च 2023 से 6 मार्च 2023 तक प्रदेश भर में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में महिला सशक्तिकरण, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरव शक्ति एप और पुलिस हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण को रोकने के संबंध में विशाखा गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त आंतरिक शिकायत समिति के संबंध में एक सारगर्भित वक्तव्य दिया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *