नवीन चौहान.
राजधानी देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिस महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दी उसका नाम प्रियंका गुडियाल (32) पुत्री सूरत सिंह निवासी झिबरहेडी, थाना पटेल नगर बताया गया है। पुलिस के अनुसार प्रियंका आरआईबी सेकंड बटालियन में कांस्टेबल एम के पद पर तैनात थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।