चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि




मेरठ।
किसान नेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

दौराला में भी किसान नेता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, धर्मपाल शर्मा, कपिल गिरी, मनोज शास्त्री, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुदित शर्मा, मयंक भराला आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *