यूपी के युवा तस्कर ने उत्तराखंड पुलिस की उड़ाई नींद, अब चढ़ा हत्थे





गगन नामदेव
यूपी के युवा तस्कर ने उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। वन विभाग और एसटीएफ की टीम लगातार उसको दबोचने के लिए प्रयासरत थी। एसटीएफ की मेहनत रंग लाई और तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जी हां हम बात कर रहे वन्य जीव जन्तु के अंगो की अवैध तस्करी में संलिप्त एक तस्कर वीरू प्रसाद की यूपी के इस तस्कर ने मवेशियों में आतंक मचाया हुआ था। आरोपी के कब्जे से एक लैपर्ड की खाल बरामद की है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख कीमत बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में वन्य जीव जन्तुओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करों की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। एसटीएफ को सूचना मिली कि उधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में एक वन्य जीव जन्तु के अंगो का अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्य जीव जन्तु के अंगो की तस्करी करने आ रहा है। एसटीएफ की कुमॉऊ युनिट के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह व वन विभाग खटीमा के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने खटीमा क्षेत्र में एक अभियुक्त वीरू प्रसाद पुत्र बुनेला, निवासी सम्पूर्णानगर सिंघर खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक अदद लैपर्ड की खाल, जिसकी लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट बरामद की ली गई। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल चल्थी वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुका है। अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसका लखनऊ से पासपोर्ट बना है। अभियुक्त इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करता है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः– वीरू प्रसाद पुत्र बुनेला, निवासी सम्पूर्णानगर सिंघर खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष।

गिरफ्तारी टीम
एसटीएफ, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम
1.उप निरीक्षक केजी मठपाल,2.कांस्टेबल महेन्द्र गिरी,किशोर कुमार,प्रमोद रौतेला, मनमोहन सिंह,चन्द्रशेखर मल्होत्रा,संजय कुमार, सुरेन्द्र सिंह कनवाल, राजेन्द्र सिंह मनराल, वन क्षेत्राधिकारी खटीमा, अशोक कुमार गौतम, वन दरोगा, वन रेंज खटीमा प्रभाग।, उत्तम सिंह राणा, वन आरक्षी,भैरव सिंह बिष्ट, वन आरक्षी,मिथिलेश कुमार, चालक, वन विभाग खटीमा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *