न्यूज 127.
माणा के पास हिमस्खलन में दबे श्रमिकों को निकालने का कार्य शनिवार सुबह फिर से शुरू कर दिया गया। शनिवार सुबह भी रेस्क्यू अभियान में जुटी सेना की टीम ने 14 श्रमिकों को रेस्क्यू किया। इनमें एक की हालत अधिक खराब होने पर उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 47 श्रमिकों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान वहां चल रहे रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। वह स्वयं भी देहरादून से माणा के लिए रवाना होंगे। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर पूरे रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।