प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रोहित सजवाण नए कप्तान




अनुज सिंह.
उत्तर प्रदेश में शनिवार को शासन द्वारा 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। इनमें मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी शामिल हैं। मेरठ के नए कप्तान अब रोहित सजवाण होंगे।

रोहित सजवाण अभी तक बरेली के एसएसपी थे। मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया गया है।

सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर का नया डीआईजी बनाया गया है। आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को उप-महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

यहां तैनात आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को आईजी कारागार मुख्यालय लखनऊ बना कर भेजा गया है।

  • सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज एसएसपी बरेली बने
  • अभिषेक एसपी शामली बनाए गए
  • चारू निगम पुलिस अधीक्षक औरैया बनीं
  • सुनीति पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बनीं
  • अभिषेक वर्मा डीसीपी नोएडा बने
  • सुकीर्ति माधव एसपी क्षेत्र अभिसूचना आगरा
  • स्वप्निल ममगैन सेनानायक 49वीं PAC नोएडा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *