साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस दिलाए 25.40 लाख रुपए








Listen to this article

न्यूज 127, देहरादून।
साइबर ठगों पर एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी है। साइबर टीम प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को त्वरित कार्रवाई कर 25.40 लाख रुपये वापस दिलाए। ठगों ने Investment Trading के नाम पर पीड़ित के साथ धोखाधड़ी की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड की जनसामान्य से अपील है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी, बैंक विवरण, सीवीवी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों/फर्जी साईट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अनजान अवसरों के प्रलोभन में न आयें, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। अथवा www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। साइबर थाना पुलिस टीम में निरीक्षक शरद चौधरी, हे0कानि0 हेम चन्द्र मठपाल और कांस्टेबल मौ0 उस्मान शामिल रहे।