16 साल के भांजे से 35 साल की मामी को हो गया प्यार




Listen to this article

न्यूज 127.
एक महिला को अपने सगे भांजे से प्यार हो गया। हैरान करने वाली बात ये है ​कि भांजे की उम्र करीब 16 साल है और महिला की 35 साल। महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद भांजा उसके पास ही रहता था। यह मामला सामने आने पर जहां परिजन अब परेशान है वहीं महिला भांजे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। 35 वर्षीय महिला के अवैध संबंधों का नाबालिग भांजे साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने पर हर कोई हैरान है। जानकारी के अनुसार महिला दिल्ली की रहने वाली है। जबकि नाबालिग लड़का उसके पति का भांजा है और मेरठ के दौराला का रहने वाला है। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। महिला अकेली हुई तो उसकी मदद के लिए भांजे को दिल्ली भेज दिया गया था। जहाँ मामी ने नाबालिग किशोर को हवस का शिकार बना लिया। अब महिला उसे अपना पति बता रही है। पुलिस ने मामला सामने आने पर जांच शुरू कर दी है। किशोर की आयु के प्रमाण मांगे गए है। यदि वह नाबालिग मिलता है तो मामी पर पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो सकता है।