न्यूज 127.
पाकिस्तान में ISI कमान्डर इकबाल काना के लिए भारत की जासूसी करने वाले कैराना के नौमान इलाही के पास से 8 पासपोर्ट मिले है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नौमान ने भारत में रहते हुए देश के कई रेलवे स्टेशनों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बारे में ISI को गोपनीय जानकारियां भेजी।
जानकारी के मुताबिक नौमान इलाही चार बार पाकिस्तान जाकर ISI से ट्रेनिंग ले चुका है। नौमान फेरी लगाने का काम करता है, उसके हरियाणा के पानीपत में करीब 150 लोग उसके सम्पर्क में थे।
चार दिन पहले हरियाणा की क्राइम इन्वेस्टीगेशन ऐजेन्सी ने उसकी गिरफ्तारी की थी। मूलरूप से कैराना निवासी इकबाल काना 1995 तक भारत में रहकर गठरी कारोबारी के जरिये ISI के लिए जासूसी किया करता था।
जब खुफिया एजेंसियों को उसके बारे में जानकारी हासिल हुई तो वह अपनी गर्लफ्रैंड के साथ पाकिस्तान भाग गया था। जांच में पता चला कि उसके सम्पर्क में आये कैराना के दर्जनों युवा ISI के लिए जासूस कर रहे हैं।