न्यूज 127.
बदमाशों का पीछा कर रहे एक पुलिस कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य पुलिस कर्मी और दो बदमाश भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के जिला बिजनौर की है। यहां पुलिस बदमाशों की कार का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बदमाशों को बचाने और पकड़ने के लिए 3 पुलिसकर्मी नहर में कूद पड़े। इतने में कार की टक्कर से टूटा खंभा भी नहर में गिर गया। जिससे बिजली का कंरट पानी में दौड़ गया।
इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। दो पुलिसकर्मी और दो बदमाश घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस कर्मी की मौत से पुलिस विभाग में शेाक की लहर दौड़ गई है।








