न्यूज 127, मेरठ।
80वें स्वतंत्रता दिवस” के शुभ अवसर पर पल्लवपुरम थाना तिरंगे के रंगों से सजाया गया। इस अवसर पर ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई।

सभी पुलिस कर्मियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागेदारी की। इसके साथ ही कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।

इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा समेत अन्य आयोजनों में अपना सक्रिय योगदान दिये जाने पर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष भरत सारस्वत ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देशभक्ति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।









