होटल-ढाबा संचालकों ने नहीं मानी पुलिस की बात, लगाया जुर्माना








Listen to this article

न्यूज 127.
कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड यात्रा मार्ग के होटल ढाबा संचालकों को जो दिशा निर्देश दिये गए थे, उसका पालन उन्होंने नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने 13 लोगों के चालान काटे और 92 हजार रूपये का जुर्माना शुल्क लगाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र पर पडने वाले सभी होटल/ढाबो के स्वामी व संचालकों के साथ श्रावण मास कांवड मेला 2024 को सकुशल सम्पन कराने के दृष्टिगत की थाना प्रांगण पर मींटिग का आयोजन किया गया था जिसमें सभी होटल/ ढाबो के स्वामीयो व संचालकों को अपने होटल में प्रोपराइटर शिप/संचालक का नाम अंकित किए जाने, रेट लिस्ट, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

बुधवार को थाना श्यामपुर की अलग अलग पुलिस टीम द्वारा हाईवे किनारे स्थित होटल ढाबा/ रेस्टोरेन्ट की आकस्मिक चैकिंग की गयी तो कतिपय होटल/ढाबा संचालको द्वारा निर्देशो के उपरान्त भी प्रोपरटाईड में अपना नाम अंकित न किया जाना व कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराना पाया गया।

उल्लंघनकर्ता संचालकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही कर चालान कर कुल ₹92,000/- धनराशि वसूली गयी व माननीय न्यायालय हेतु कार्यवाही संस्थित की गयी। भविष्य में दोबारा चेकिंग करने पर अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी।